रेलवे सिग्नल स्टोर से केबल पार करने वाले चार चोर गिरफ्तार

Share on Social Media

रेलवे की संपत्ति की चोरी करने के आरोप में आरपीएफ ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। इनके खिलाफ रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

आरपीएफ ने कोरबा रेलवे के सिग्नल स्टोर से केबल की चोरी करने वाले परवेज आलम, संदीप सिंह सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएस के निरीक्षक कुंदन कुमार झा ने बताया कि हाल में ही रेलवे के सिग्नल स्टोर से केबल की चोरी हो गई थी। वहां के कर्मचारियों ने इस बारे में आरपीएफ को जानकारी दी। पास लगे सीसीटीवी में चार युवकों को मौके पर देखा गया। संदेह के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो आरोपी शारदा विहार अटल आवास के रहने वाले अभिषेक वैष्णो, मोहम्मद परवेज, संदीप सिंह, आकिब खान पकड़ में आ गए। आरपीएफ के मुताबिक जांच पड़ताल की कड़ी में मानिकपुर पोखरी इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से हजारों का केबल बरामद कर लिया गया है। सभी के खिलाफ रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई की जा रही है। अब तक कि जांच में आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड में और कोई कारनामा नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, जानिए वजह

Share on Social Mediaअंबिकापुर में बुधवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते वारदात […]