व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी का फांसी से लटका हुआ मिला

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

रायपुर में शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी की उसके ही घर में परिवार सहित लाशें मिली हैं। मरने वालों में 11 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। उन्हें जहर दिए जाने की आशंका है। व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी का फांसी से लटका हुआ मिला है। अंदेशा है कि घरेलू विवाद में बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने खुदकुशी की है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) का सीमेंट-सरिया का काम है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में उनकी मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्‌टू जैन (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला। उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले।
सूचना मिलने पर IG ओपी पॉल, एडिशनल SP कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने उसे तोड़ा और फिर कमरे में दाखिल हुई। अंदर बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था। पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव मनाया गया

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान श्री दूधाधारी मठ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम्परानुसार भगवान नृसिंह जी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया प्रत्येक वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को यह महान पर्व मनाया जाता हैं […]

You May Like