बेटे ने मां पर पहले किया हमला, फिर खुद दी जान

Share on Social Media

बस्तर जिले में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। बड़े बेटे ने गुस्से में अपनी मां और छोटे दो भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि, घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला कोडे़नार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ का अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।
वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि, सरिता बोलने की स्थित में है। बयान दर्ज किया जा रहा है। साथ ही घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सुविधा शुरू, सीएम ने किया शुभारंभ

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विमान सेवा को हरी झण्डी दिखाई।कार्यक्रम की […]