BJP विधायक पर हमले की कोशिश, कैंपर ने दो बार फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

जयपुर. राजस्थान के खींसवर (नागौर) से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है. जशपुर से खींसवार लौटने के दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार को कैंपर गाड़ी सवार लोगों ने दो बार टक्कर मारी. घटना में गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई. विधायक ने करीब 25 किलोमीटर तक पीछा करते हुए कैंपर को  एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों को पकड़ लिया. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि इस बीच कैंपर सवाल मौके से चकमा देकर फरार हो गया. जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं नागौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय हो गए. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. नावां थानाधिकारी नंदलाल रिणवा ने जानकारी दी कि घटना में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों की पहचान कर ली गई है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश जारी है. आश्वानश्न देते हुए कहा कि  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि, फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साला गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायगढ़। जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में एक व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने व्यवसायी की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी […]

You May Like