नाका टिकट चेकिंग अभियान : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे की सख्ती

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 21 मई से 4 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के दौरान 15 दिनों में कुल 2,836 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 लाख से अधिक रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। यह अभियान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजय कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 2,836 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 18,09,165 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अभियान के तहत 4 जून 2026 को रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई शामिल रहे। विशेष जांच अभियान के दौरान यहां से गुजरने वाली ट्रेनों तथा प्लेटफॉर्मों पर सघन जांच की गई, जिसमें कुल 594 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3,92,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना गारा-चूने के बना चमत्कारी घाघरा मंदिर, प्राचीन भारतीय वास्तुकला का अद्भुत और रहस्यमयी नमूना

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध है। इन्हीं अनमोल धरोहरों में शामिल है मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के समीप स्थित घाघरा मंदिर। यह प्राचीन मंदिर अपनी अद्भुत निर्माण शैली और रहस्यमयी अस्तित्व के कारण वर्षों से लोगों की जिज्ञासा […]

You May Like