राजधानी में कैनाल रोड के लिए 1300 घरों को तोड़ने की तैयारी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड 2.0 बनाने का प्लान है, जिसके लिए कई घरों को तोड़ने की तैयारी है। बेघर होने से बचने के लिए पीड़ित परिवार ने आज निगम का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें 80 फीट रोड नहीं चाहिए और ना ही हम अपना घर छोड़ेंगे। दरअसल, गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड बनाने का प्लान है। 30 फीट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का रोड बनाने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में रोड के बीच में आने वाले कई घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर आज पीड़ित परिवार ने नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापन नियम का पालन नहीं किया गया और अगले 40 साल से बसे परिवारों को बेघर करने की साज़िश की जा रही है। रोड के लिए 30 फिट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का बनाने का प्रावधान रखा गया है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 1300 परिवारों को बेघर किया जा रहा है। बगैर नोटिस सर्वे किया जा रहा है और तोड़ने की तैयारी हो रही है। उनका कहना है कि हमें 80 फ़ीट का रोड नहीं चाहिए और ना ही हम अपना घर छोड़ेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

Share on Social Media400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी ‘Science on Wheels – Towards Faster Justice’ के साथ प्रदेश में त्वरित सहायता और वैज्ञानिक जांच व्यवस्था होगी सशक्त ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क दुर्घटना […]

You May Like