शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 33 Second

कवर्धा। जिले के पोंडी में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया। लंबे समय से शराब भट्ठी के स्थानांतरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। धरने और चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटी रही। धरना-प्रदर्शन के चलते NH-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्री बसें और अन्य वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब भट्ठी के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और स्कूली छात्रों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां और तीन बच्चे 10 दिन बाद सकुशल बरामद, कथा सुनने गई थी ऋषिकेश आश्रम, अचानक लापता होने से चिंतित थे परिजन

Share on Social Mediaतखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा डबरा से लापता महिला और उसके तीन बच्चे आखिरकार 10 दिन बाद ऋषिकेश के एक आश्रम में सकुशल बरामद हुए। बताया जा रहा कि महिला अपने बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने ऋषिकेश गई हुई थी। परिवार के अचानक लापता होने […]

You May Like