‘अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान’

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 11 Second

रायपुर । बिलासपुर के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम बिटकुली में आयोजित सुशासन तिहार का शिविर ग्रामवासियों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आया। इस शिविर में आसपास के कई गांवों के लोगों ने शामिल होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। ग्राम नगोई की बिहान दीदी मौलेश्वरी पैकरा भी इन लाभार्थियों में से एक है।
मौलेश्वरी पैकरा स्वसहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है। वह दुपहिया वाहन चलाने के लिए लंबे समय से अपना लाइसेंस बनवाना चाहती थीं। लेकिन दूर-दराज़ के क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें इसके लिए शहर तक जाना पड़ता, जो समय और संसाधनों की दृष्टि से कठिन था।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर ने उनकी इस परेशानी को पलभर में दूर कर दिया। उन्होंने शिविर में आवेदन किया और प्रशासन की तत्परता से उन्हें तत्काल दुपहिया वाहन का लाइसेंस मिल गया। लाइसेंस मिलने के बाद मौलेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
मौलेश्वरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे दुपहिया चलाने में कोई डर या परेशानी नहीं होगी। मैं अपने समूह के काम और अन्य जरूरी कार्य आसानी से कर पाऊंगी। पास के गांव में ही यह सुविधा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। सुशासन तिहार के तहत प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में ऐसे ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

Share on Social Mediaकलेक्टर ने सम्बंधित विभाग से कहा एक माह के भीतर पूर्ण करें कार्य,   ग्रामीणों को  पेयजल से मिलेगी राहत ’जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम’ रायपुर । सरगुजा जिले के सुदूर एवं पहाड़ी कोरवा बसाहटों […]

You May Like