छत्तीसगढ़ व्यापम की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर  रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी. परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे.

परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने के पश्चात अब यह परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक (फिल्ड ऑफिसर)/कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा ली जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक (2)/कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल/उप प्रबंधक/सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा ली जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

Share on Social Mediaदेश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है. अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है. उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है. ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी […]