प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 18 Second

बंसोड़, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कभी जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया. चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक के सामने एकसाथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर आज सुबह दो शव मिले हैं. घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है. सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है. ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ था. जांच के दौरान शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों इसी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे. मृतकों में एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है. वहीं दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है. जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है. परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलाज के दौरान घायल साली ने भी तोड़ा दम, जीजा ने चलाई थी गोली

Share on Social Mediaरायपुर. रायपुर फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही दूसरी साली दुर्गेश्वरी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया. अब इस मामले में दो युवतियों की मौत हो चुकी है. पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है.  दरअसल, […]