भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 28 Second

भिलाई। नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित ने स्वयं को सूरजपुर जिले का तहसीलदार बताया।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दया नगर रिसाली निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी प्रार्थी भूषण प्रसाद वर्मा (61 वर्ष) ने नेवई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पहचान जिला न्यायालय दुर्ग में एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने अपना नाम राहुल कुमार वर्मा बताया और खुद को जिला सूरजपुर का तहसीलदार बताया।

नौकरी दिलाने का झांसा

आरोपित ने प्रार्थी को उनकी बेटी मितेश्वरी वर्मा को मंत्रालय रायपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग तारीखों में 2.70 लाख रुपये आरोपित को दिए।

सात अक्टूबर 2025 को आरोपित प्रार्थी के घर दया नगर रिसाली आया, जहां उसे नकद 1.50 लाख रुपये दिए गए। 10 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी की बेटी के पेटीएम के माध्यम से एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। 26 नवंबर 2025 को फिर से पेटीएम के जरिए 20 हजार रुपये भेजे गए।

रुपये लेकर नौकरी नहीं लगवाई

इस प्रकार आरोपित ने कुल 2.70 लाख रुपये लेकर नौकरी नहीं लगवाई और बाद में अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। प्रार्थी ने आरोपित का फोटो भी अपने मोबाइल में सुरक्षित रखा है, जिसे आवेदन के साथ पुलिस को सौंपा गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

Share on Social Mediaमहिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विsशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय […]

You May Like