छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट: कल से तापमान 43°C पार होने के आसार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 10 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है और राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

इसके साथ ही 24 से 26 अप्रैल के बीच हीट वेव जैसी स्थिति बनने का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन के समय गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।

दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मराठवाड़ा से कोमोरिन तक द्रोणिका सक्रिय है, जबकि मध्य स्तर पर प्रति चक्रवात का प्रभाव भी बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
द्रोणिका और प्रति चक्रवात से बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 0.9 किमी ऊंचाई पर मराठवाड़ा से कोमोरिन क्षेत्र तक द्रोणिका फैली हुई है। वहीं 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच अंदरूनी महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के ऊपर प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन सिस्टम के कारण वातावरण में गर्म और शुष्क हवओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना

प्रदेश के मध्य हिस्सों में 24 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना रह सकता है। खासकर रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप से बचने, पानी अधिक पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

जहां एक ओर मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ रही है, वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर और गरियाबंद जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट संभव है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

Share on Social Mediaस्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यह मिशन महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आजीविका के अवसर प्रदान कर अधिक से अधिक परिवारों को आर्थिक रूप से […]

You May Like