दुर्ग-भिलाई मे स्थानीय स्तर पर अवैध नकदी बरामद करने का सबसे बड़ा मामला

rashtra path
Share on Social Media

भिलाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो स्कॉर्पियो वाहनों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और बरामद रकम की जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दी गई है। स्थानीय स्तर पर इतनी बड़ी रकम की बरामदगी को अब तक की सबसे बड़ी नकदी पकड़ी जाने वाली कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ के आधार पर कोई बड़ा पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा बलिदान

Share on Social Mediaजगदलपुर: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी में एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में असम राइफल्स के एक जूनियर कमीशंड आफिसर (जेसीओ) और छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले […]

You May Like