गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की सीआरपीएफ टीम द्वारा की गई है। घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि या छिपे हुए नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
Virat Kohli की चोट से टीम RCB परेशान, अगले मैच की तैयारी प्रभावित
Mon Apr 13 , 2026
Share on Social Mediaनई दिल्ली । वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में RCB ने न केवल 18 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kolhi) ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान भी अपने […]

