इंद्रावती नदी में नाव पलटी, एक ही परिवार के 4 सदस्य लापता

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

बीजापुर। भैरमगढ़ के उसपरी झिल्ली घाट पर नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लापता, दो बच्चे शामिल भैरमगढ़ के समीप इंद्रावती नदी के उसपरी झिल्ली घाट पर नाव पलटने से एक ही परिवार के चार लोग लापता हो गए। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। नाव में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक ग्रामीण महिला को अन्य ग्रामीणों ने बचा लिया।

बताया गया कि नाव में एक ग्रामीण, दो बच्चे और दो महिलाएं सवार थीं, जो उसपरी के साप्ताहिक बाजार में सामान लेने आए थे। सूत्रों के अनुसार यह घटना बुधवार शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच की है। घटना की जानकारी मिलते ही भैरमगढ़ से मोटरबोट के साथ नगर सैनिकों का दल उसपरी के झिल्ली घाट के लिए रवाना किया गया। भैरमगढ़ के एसडीएम विकास सर्वे ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व एवं स्वास्थ्य अमला घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संरक्षण व्यवस्था पर लापरवाही उजागर, अचानकमार में ट्रैप कैमरा डेटा गायब

Share on Social Mediaबिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व रेंज के दर्रापानी परिसर में लगे दो ट्रैप कैमरों के मेमोरी कार्ड चोरी हो गए हैं। इन मेमोरी कार्ड में कैमरे द्वारा कैद की गई महत्वपूर्ण तस्वीरें और आंकड़े सुरक्षित रहते हैं, जो बाघों की संख्या और उनकी गतिविधियों के आकलन के लिए […]

You May Like