रायपुर: VIP रोड हायपर क्लब में आधी रात हंगामा, नॉर्थ ईस्ट युवतियों से छेड़छाड़ पर विवाद

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हो गया। क्लब में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था। आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।

सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालोद में कलेक्टर का कड़ा एक्शन: अतिक्रमण और लापरवाही पर ‘दूध गंगा’ सील

Share on Social Mediaबालोद। निरीक्षण के दौरान ‘दूध गंगा’ क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक पाई गई। यहां नालियों का गंदा पानी बह रहा था और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। एक मिठाई फैक्ट्री के भीतर नाली का गंदा पानी जाते देख कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। इसे गंभीर लापरवाही […]

You May Like