भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी। वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव

Share on Social Media रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग को लेकर NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज सड़कों पर उतरे और तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव करते […]

You May Like