कोण्डागांव जिले में किसानों को मिल रही डिजिटल किसान किताब की सुविधा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

जामगांव में 59 किसानों को वितरित की गई डिजिटल किसान किताब

रायपुर । राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत कोण्डागांव जिले में किसानों को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिनों जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जामगांव में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 59 किसानों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डिजिटल शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। डिजिटल किसान किताब पारंपरिक मैन्युअल किसान किताब का स्थान लेगी, जिससे किसानों और भूमिधारकों को आधुनिक, सरल एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी। इस व्यवस्था के माध्यम से किसान अपनी भूमि संबंधी जानकारी कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा भुइया पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से किसान आसानी से जानकारी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजिटल प्रणाली में आवश्यक विवरण स्वतः अपडेट होते रहेंगे, जिससे जानकारी संशोधन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही, पटवारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति उपलब्ध होने से दस्तावेजों की वैधता एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। ऋण पुस्तिका से संबंधित जानकारी ऑनलाइन एवं वास्तविक समय में उपलब्ध होने से किसानों को बैंक ऋण, फसल ऋण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके' प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री ने अंबिकापुर – दिल्ली – कोलकाता हवाई यात्रा का किया वर्चुअल शुभारंभ राजधानी दिल्ली से क्षेत्र का सीधा जुड़ाव व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को देगा बढ़ावा केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार […]