सरगुजा से जशपुर तक कोहरे में डूबा, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

प्रदेश के उत्तरीय भाग का तापमान सामान्य से 2 डिग्री गिरने के साथ हवा में नमी रही. यही वजह है कि सीजन में पहली बार सरगुजा से जशपुर का पूरा इलाका दोपहर तक कोहरे में डूबा रहा. इसके बाद सूर्य की किरणें जमीन में पड़ी. इस दौरान बादल भी छाए रहे. अंबिकापुर, जशपुर, मैनपाट सूरजपुर शहर सहित ओड़गी व भैयाथान सहित अन्य गांवों में कोहरा छाया रहा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि रात का तापमान 16-17 डिग्री के आसपास व मौसम साफ नहीं था, अचानक तापमान में गिरने से यह स्थिति बनी. आने वाले 3 दिन ऐसा ही मौसम का अनुमान है.

तीन डिग्री तक गिर सकता है पारा

रायपुर के शहरी इलाकों कभी ठंड तो कभी गर्मी व उमस का अहसास हो रहा है. इसकी वजह यह है कि दक्षिण-पूर्व दिशा से गर्म हवा आ रही है. वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवा आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ उत्तर दिशा से आएगी, तब ठंड बढ़ेगी. अगले 72 घंटे में रात का पारा 2 डिग्री गिरने के आसार है. रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोटबंदी का निर्णय सही सुप्रीम कोर्ट

Share on Social Mediaउच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने वर्ष 2016 में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले को सोमवार को 41 के बहुमत से वैध ठहराया. पीठ ने कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया महज इसलिए त्रुटिपूर्ण […]