आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

rashtra path
Share on Social Media

कटघोरा। प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना कोरबा के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की है, जहां रसोइए और चपरासी का काम करने वाले केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पर पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिसे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई. अस्पताल में इलाज के बाद छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए. बताया जाता है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोइया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था. यही नहीं रसोइए पर मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है. अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया को कटघोरा पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की सराहना की

Share on Social Mediaरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे “मोर गांव मोर पानी’ महा अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले में किए गए नवाचार का जिक्र किया. उन्होंने जल संरक्षण मॉडल की […]

You May Like