खल्लारी रोपवे हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 2, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम

rashtra path
Share on Social Media

महासमुंद। खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे में 22 मार्च को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गोविंद स्वामी शहर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। स्वामी परिवार के पृथ्वीराज स्वामी ने खबर की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह हादसा हुआ था, जिसमें घटना के दौरान 28 वर्षीय आयुषी साठकर निवासी रायपुर की मौत हो गई थी। 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, स्वजनों ने उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

खल्लारी रोप-वे हादसा: मृतक को पांच लाख और घायलों को मिलेगा 50 हजार। राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के स्वजन को पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है, ताकि कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। घटना की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद सेवा शुरू की

Share on Social Mediaरायपुर। लंबे इंतजार के बाद रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। लगभग सात वर्षों के बाद यात्रियों को यह सुविधा प्राप्त हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर सेक्टर में 72 सीटर विमान सेवा का संचालन प्रारंभ किया है, जिसका किराया […]