रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में साल 2021 में हुए चर्चित शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। जिस गुत्थी को सुलझाने में रायपुर पुलिस नाकाम रही थी उसका राजफाश अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया है।

गिरफ्तार आरोपित अहमदाबाद का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार उर्फ लक्ष्मीसागर उर्फ राजनारायण मिश्रा है। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर आरोपित को लाने के लिए रायपुर पुलिस गुजरात रवाना हुई है।

शकुंतला देवी ने आरोपित अजय को पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने चार लाख रुपये का सौदा किया था। आरोपित और शकुंतला का बेटा पहले एक अस्पताल में साथ सुरक्षा गार्ड थे। सौदे के मुताबिक 10 हजार रुपये एडवांस लेकर आरोपित काम करने के बजाय गायब हो गया।

जब शकुंतला उसे ढूंढते हुए उसके गांव तक पहुंच गई, तो आरोपित ने लूट के इरादे से रायपुर आकर वारदात की।
गला घोंटकर की हत्या, 35 तोला सोना और 10 लाख ले गया था

अक्टूबर 2021 में पटेल चौक स्थित मकान में शकुंतला देवी का शव मिला था। आरोपित ने कबूल किया कि उसने साथी केतन उर्फ केटी के साथ महिला का गला घोंटा और घर से 10 लाख रुपये व करीब 35 तोला सोना लूट लिया।

पहचान छिपाने उसने मोबाइल और आधार कार्ड का उपयोग बंद कर दिया था और गोवा, मुंबई व अहमदाबाद में ठिकाने बदलता रहा। लूटा हुआ सोना उसने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ठिकाने लगाया था।

अहमदाबाद पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। टीम रवाना हो चुकी है। आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जाएगा, जिसके बाद लूट और हत्या की कड़ियों को जोड़ा जा सकेगा।

– राहुल देव शर्मा, एडिशनल डीसीपी (वेस्ट), रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध अफ़ीम पर ‘एरियल स्ट्राइक’: रायगढ़ जिले में ड्रोन सर्वे से अफ़ीम की अवैध खेती पकड़ी गई, प्रशासन का शिकंजा

Share on Social Mediaरायगढ़। छत्तीसगढ़ में अफ़ीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ जिले में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में ड्रोन सर्वे के जरिए अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम […]