पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने घर में सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है. बेटी ने हीं घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर घर से सोना चोरी किया था. आरोपिया से 12 लाख से अधिक के गहनें बरामद किए गए हैं. मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रार्थी एम नचैयां निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. शिकायत में बताया कि दो जनवरी को उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8 लाख 59 हजार रुपए चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा ही अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी किया गया है. रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़ित की ही बेटी एम श्यामला उम्र 26 वर्ष निवासी सड़क 11,सेक्टर 2 मकान नम्बर 9/e को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपिया ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई और शेष आभूषण अपने पास रखना बताया. पुलिस द्वारा आरोपिया के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है. जिसके अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के लिए हितकारी : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

Share on Social Mediaरायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को विधानसभा में धर्म स्वातंर्त्य विधेयक संशोधन पारित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म स्वातंर्त्य विधेयक सर्व समाज के लिए […]