मुख्यमंत्री 02 जनवरी को जगदलपुर के प्रवास पर रहेंगे

rashtra path
Share on Social Media

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

रायपुर  । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 जनवरी को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सबेरे 10.45 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.45 से 12.45 बजे ग्राम कंगोली में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय 1.30 बजे आदिवासी पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान जगदलपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। वे अपरान्ह 3.15 बजे मुख्यमंत्री टाउन हॉल जगदलपुर में प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्री साय अपरान्ह 3.50 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.35 बजे माना रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगभग 356 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों का देंगे सौगात

Share on Social Mediaविभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर  । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरूवार 02 जनवरी को अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर कुल 356 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को देंगे। जिसके […]