BJP की संभाग स्तरीय बैठक आज:प्रदेश अध्यक्ष साव पहली बार आएंगे दुर्ग; पूर्व CM सहित सांसद, विधायक होंगे शामिल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 8 Second

भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. इसे लेकर समय-समय पर संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जा रहा है. गुरुवार को भी दुर्ग भाजपा कार्यालय में बैठक होगी. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे.

बैठक में संभागीय स्तरीय पदाधिकारियों से रिव्यू लिया जाएगा. इससे पहले भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया जा रहा है कि वो जनता के बीच कैसे और किन मुद्दों को लेकर जाएं. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद कल पहली बार अरुण साव दुर्ग आ रहे हैं. इसके साथ ही बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि, कल दो कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. पहला कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का प्रथम दुर्ग आगमन हो रहा है. रायपुर से रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे, मालवीय चौक दुर्ग और दोपहर 2:40 बजे, पटेल चौक, दुर्ग में ग्रैंड वेलकम किया जाएगा. दूसरा बड़ा कार्यक्रम शाम 4 बजे से होने वाली संभाग स्तरीय बैठक है. इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे.

भाजपा के इन पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया
संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप सदस्य, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सांसद, विधायक, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, निवर्तमान सांसद, निवर्तमान विधायक, विधानसभा के प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाया गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में 289 कोरोनावायरस मामले दर्ज, 2 मौतें; एक्टिव मरीजों की संख्या 1530

Share on Social Mediaएक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बुधवार को 2.75 प्रतिशत की सकारात्मकता दर से 289 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए, जिससे कुल मिलाकर 11,71,483 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 14,093 हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बुधवार को […]