रायपुरः ट्रक चोरी कर कटिंग करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. प्रार्थी गुरमीत सिंग ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हर्षित विहार कालोनी हीरापुर में रहता है.
प्रार्थी का 10 चक्का टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक सीजी 04 जी 6912 है, जिसे वह स्वयं चलाता है. प्रार्थी दिनांक 14.07.2022 को रात्रि करीबन 09.00 बजे ट्रक को रावांभाठा गुरूद्वारा के सामने खड़ी करके घर चला गया था. दिनांक 15.07.2022 को सुबह करीबन 10.00 बजे प्रार्थी काम में जाने के लिये उक्त स्थान जाकर देखा तो वहां पर उसकी ट्रक नहीं थी, आस-पास पता तलाश किया किन्तु ट्रक नहीं मिला. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी ट्रक को चोरी कर ले गया.
जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 549/22 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

ट्रक चोरी की घटना को वरष्ठि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्वदीपक त्रिपाठी, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यो द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजो को खंगालने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किया गया. अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाया गया.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की चोरी की उक्त ट्रक को नुआपाड़ा उड़ीसा के ग्राम रोहनपुदर स्थित जंगल में देखा गया है. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उड़ीसा के उक्त स्थान में रवाना होकर घेराबंदी कर ट्रक को कटिंग करते 6 आरोपी आशीष शर्मा, कृष्णा नायक, लक्ष्मण साहू, संतोष चक्रधारी, मोनू मण्डावी एवं आदर्श मनहरे को पकड़ा गया.
पूरे घटना का मास्टर माईंड आरोपी आशीष शर्मा एवं कृष्णा नायक है. दोनों आरोपी दिनांक घटना को ट्रक को चोरी कर रायपुर से नुआपाड़ा उड़ीसा ले जाकर ग्राम रोहनपुदर के जंगल में छिपा दिये थे. दोनों आरोपी ट्रक को कटिंग करने के उद्देश्य से पुनः रायपुर आये तथा किराये में पोकलैन मशीन, ट्रक को काटने हेतु गैस आदि सामान लेकर सभी आरोपी आशीष शर्मा के ट्रक में सवार होकर उड़ीसा के ग्राम रोहनपुदर जंगल में जाकर ट्रक को कटिंग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ट्रक को कटिंग हालत में अलग-अलग हिस्सों में जप्त करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक, पोकलैन मशीन, 06 नग गैस सिलेण्डर एवं गैस कटर जुमला कीमती लगभग 14,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई.
आरोपी आशीष शर्मा पूर्व में भी थाना उरला से सरिया चोरी के प्ररकण में जेल निरूद्ध रह चुका है.

इन्हें किया गया गिरफ्तार

  1. आशीष शर्मा पिता सुमित शर्मा उम्र 38 साल निवासी कटक उड़ीसा हाल पता छोटा अशोक नगर, गुढ़ियारी रायपुर.
  2. कृष्णा नायक पिता राम नायक उम्र 37 साल निवासी भवानीपट्टनम उड़ीसा हाल हनुमान मंदिर सराईपाली महासमुंद.
  3. लक्ष्मण साहू पिता ललित साहू उम्र 60 साल निवासी बंजारी नगर, रावाभांठा, खमतराई.
  4. संतोष चक्रधारी पिता राम विलास चक्रधारी उम्र 36 साल निवासी पेण्ड्री, बेमेतरा.
  5. मोनू मण्डावी पिता राम प्रसाद मण्डावी उम्र 19 साल निवासी पाण्डुतला थाना राढ़ी बालाघाट.
  6. आदर्श मनहरे पिता मनहोत्रा मनहरे उम्र 18 साल निवासी काला मैदान गोगांव गुढ़ियारी रायपुर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिको का मामला विधानसभा में उठाया बृजमोहन ने

Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल व छ.ग. असंगठित कर्मकार मंडल के माध्यम से श्रमिकों को दिये जा रहे सहायता, सामग्री वितरण व उपकरण खरीदी का मामला विधानसभा में उठाया.श्रम मंत्री […]

You May Like