बिलासपुर डैम का एक हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

रायगढ़। बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया। जलाशय का पानी एक दर्जन से अधिक गांवों में अचानक घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है। बता दें कि बिलासपुर जलाशय भूपदेवपुर में है। दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से पानी खोलने की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने खुद पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का एक हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहते हुए कई गांवों में घुस गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार पानी को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। टूटे हुए गेट को ठीक करने के लिए भी टीमें पिछले 17 घंटे से लगातार काम में जुटी हुई हैं। लगातार पानी बहने से जलाशय का स्तर तेजी से कम हो रहा है, वहीं प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Eid का जश्न : नमाज, फितरा और भाईचारे के साथ मनाई जा रही ईद

Share on Social Mediaशनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद मुसलमानों के लिए यह दिन खास अहमियत रखता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन लोग खुशियां बांटते […]

You May Like