मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

rashtra path
Share on Social Media

 

 

रायपुर । नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी,आयतु पोड़ियाम,ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुस्लिमों ने उत्तराखंड UCC के खिलाफ सड़क पर भरी हुंकार

Share on Social Mediaदेहरादून । उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यूसीसी-UCC को सीएम धामी सरकार की कैबिनेट में मंजूरी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। 5 फरवरी को विधानसभा सत्र के पहले दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों […]

You May Like