टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब अतिक्रमण मुक्त

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया। तालाब में मलबा डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से तालाब में डाले गए मलबे को हटवाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृत पत्नी का फर्जी दस्तावेज बनाकर लिया मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ, पति गिरफ्तार

Share on Social Mediaजांजगीर-चांपा। दिवंगत पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कार्यालय मंडल का हितग्राही परिचय पत्र बनाकर योजना के तहत आर्थिक लाभ लेने वाले आरोपी पति अशोक पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना की है. जानकारी […]

You May Like