विधायक विकास उपाध्याय ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर चर्च पहुंच कर दी लोगों को दी बधाई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर.  पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने सेंट मैरी कैथोलिक चर्च टाटीबंध और सेंट थॉमस चर्च कर्बला डंगनिया में क्रिसमस पर्व के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर समस्त मसीही समाज को प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इस अवसर विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा की प्रभु ईसा मसीह का संपूर्ण जीवन दर्शन विश्व के कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत है, प्रभु ईसा मसीह ने प्रेम, करुणा, क्षमा और अहिंसा का जो संदेश मानव जाति के कल्याण के लिए दिया है, वह आज के समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है, प्रभु ईसा मसीह ने अपने साथ गलत करने वालों को भी जो क्षमा का संदेश दिया है, उससे सीख लेकर हमें आज एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है क्रिसमस के मौके पर मैं समस्त मसीही समाज को बधाई देता हूँ और साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और शांति की प्रार्थना करता हूं.

 विधायक विकास उपाध्याय आज योग दिवस के वार्षिकोत्सव पर प्रीतम नगर स्थित सामुदायिक भवन में पहुँचे, वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, इस मौके उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए लोगो को संबोधित किया कि योग बीमारियों से छुटकारा पाने में काफी सहायता करता है और हमारे शरीर में कई सारे सकारात्मक बदलाव लाता हैं इसलिए स्वस्थ जीवनशैली हेतु योग हमे आवश्यक रूप से करना चाहिए.

       इसके पश्चात विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित रायपुर जिला देवांगन समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और देवांगन समाज द्वारा किये जा रहे इस प्रकार के सम्मेलन को समाज हित के लिये अतिमहत्वपूर्ण बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>रायपुर : प्रभु यीशु के संदेशों में भाईचारा है, प्रेम है जिससे दुनिया में फैले हिंसा, घृणा, ईर्ष्या और दुख को पराजित किया जा सकता है : भूपेश बघेल</strong>

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेंट जोसफ कैथेड्रल और सेन्ट पॉल कैथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर […]