पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, शराब के नशे में पुलिस आरक्षक से की थी अभद्रता

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

कोरबा। पूर्व गृह मंत्री ननकी कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब दर्ज किया गया जब कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने लिखित शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से फुंकाया, जिसमें वह नशे में पाया गया। कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने शराब के नशे में दुकान में घुसाई थी कार

कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। उसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो”, इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नया जीवन ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से बिलासपुर की पीहू को

Share on Social Mediaसफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ है पीहू रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रोजेक्ट धड़कन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया प्रमुख स्वास्थ्य अभियान है। इसका उद्देश्य एक से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क पहचान, परामर्श और […]

You May Like