बेटियों की पढ़ाई में सहारा बनी महतारी वंदन योजना: बिन्दा बाई

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत अब तक 25वीं किस्त जारी हो चुकी है। मुंगेली जिले के 02 लाख 09 हजार 600 से अधिक महिलाओं के खाते में 19.22 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया जा चुका है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रयास है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पीपरलोड की बिन्दा बाई घृतलहरे ने योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिमाह की सहायता राशि का अपनी बेटियों की पढ़ाई और आवश्यक शैक्षणिक खर्चों में उपयोग कर रही हैं।
बिन्दा बाई ने बताया कि एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना ही एक चुनौती था, ऐसे में अपनी बेटियों की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया था। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आशा की नई किरण बनकर आई। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने का आत्मविश्वास मिला है। अब उनकी बेटियां भी आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। बिन्दा बाई ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने इस योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश

Share on Social Mediaखाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी रायपुर । छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज मंत्रालय महानदी भवन […]

You May Like