रायपुर में धान में पानी डालने का VIDEO सामने आया, ग्रामीणों में आक्रोश

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर के आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की वस्तुस्थिति की जांच करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सहायक आयुक्त के नेतृत्व में जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना और सहकारिता निरीक्षक अशोक साहू की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। टीम द्वारा खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों से भी ली जाएगी जानकारी जांच दल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और जांच रिपोर्ट तथ्यों के आधार पर तैयार की जा सके।

अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोड रेज में हिंसा: रायपुर में युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर। राजधानी राजपुर के अभनपुर इलाके में रोड रेज की घटना सामने आई है। अपनी बहन के लिए खाना लेकर जा रहे युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। बीच सड़क पर गाली-गलौज और बाइक लहराने से मना करने पर आरोपियों ने कड़े से उस पर […]

You May Like