लोक सेवा केन्द्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में वृद्धि, एक दिन में रिकार्ड 52 हजार नागरिक लाभान्वित

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 56 Second

रायपुर. ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंर्तगत स्थापित लोक सेवा केन्द्रों द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। एक ही दिन में सोमवार 29 जून को रिकार्ड 41 हजार नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन किया और इसी दिन 11 हजार से अधिक आवेदन निराकृत किये गये। इस तरह एक दिन में रिकार्ड 52 हजार नागरिक लाभान्वित हुए है।

हेल्पडेस्क नम्बर 0771-4013758:

चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों की 126 से अधिक नागरिक सेवाएं समय सीमा में दी जा रही हैं। नागरिकों को जनोपयोगी सेवा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 792 लोक सेवा केन्द्र स्थापित हैं। श्री विश्नोई ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 0771-4013758 है। इस परियोजना की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय में की जाती है। हेल्प लाईन नम्बर में 01 जून से 30 जून तक प्राप्त कुल 332 शिकायतों का निराकरण किया गया है।

1 करोड़ 84 लाख 56 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित –

चिप्स के संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलेश सोनी ने बताया कि लोक सेवा केंद्र शुरु होने से अब तक 1 करोड़ 84 लाख 56 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। वर्ष 2019 से 2021 तक तीन वर्षों में 82 लाख 96 हजार से अधिक नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं। प्रतिवर्ष औसतन 27 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए है, जो कोरोना काल के बावजूद पूर्ववर्ती वर्षों की तुलना में अधिक है. उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति नागरिकों में विश्वास और संतोष है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chhattisgarh News: सियान जतन क्लीनिक में अब तक 74 हजार 738 बुजुर्गों का उपचार

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ में संचालनालय आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी) की सभी आयुष संस्थाओ में हर गुरूवार को लगने वाले ‘सियान जतन’ विशेष ओपीडी में आज प्रदेश भर में 8591 बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज किया गया.  आयुष विभाग के सहायक संचालक डॉ. विजय […]

You May Like