3 साल का प्यार, लेकिन शादी से इंकार, फंदे पर लटका मिला युवती का शव

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 54 Second

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवती तीन दिन पहले धनगंवा गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के घर गई थी, जहां शुक्रवार सुबह उसकी लाश कमरे के रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है. वहीं परिजनों की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है. मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी. जानकारी के अनुसार मल्लिका मंगलवार को मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने मल्लिका के परिजन को फोन कर बताया कि वह उसके घर पहुंच गई है और परिजन उसे घर ले जाएं. परिजन ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद मल्लिका राजू के घर पर ही रहने लगी. शुक्रवार सुबह राजू के घर के एक कमरे में मल्लिका की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इसकी जानकारी राजू और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों और कोटवार को दी. सूचना पर मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी धनगंवा पहुंचे और प्रेमी व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. देर रात तक शव वाहन में ही रखा रहा और परिजन चौकी के सामने धरने पर बैठ गए. परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार करने के चलते युवती की हत्या की गई है. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रेमी युवक राजू लहरिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है.

3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतका के जीजा ने बताया कि मल्लिका और राजू के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती राजू के साथ रहने पर अड़ी थी, जबकि राजू और उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. बताया गया है कि मंगलवार को राजू के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को समझाइश दी और परिजनों की सहमति से विवाह की सलाह दी थी, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अड़ी रही. फिलहाल पुलिस ने मामले में मृतिका के प्रेमी युवक राजू लहरिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी बीमा पॉलिसी कांड के आरोपी 21 साल बाद दोषमुक्त, हाईकोर्ट ने पलटा CBI कोर्ट का फैसला

Share on Social Mediaबिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो दशक पुराने एलआईसी फर्जीवाड़ा मामले में दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने सबूतों के अभाव और अभियोजन की कमियों को आधार मानते हुए सजा को रद्द कर उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया […]

You May Like