छुट्टी पर घर लौटते समय जवान लापता

rashtra path
Share on Social Media

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र का एक आईटीबीपी जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान ने 7 फरवरी की रात परिजनों से फोन पर रायपुर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गोरखपुर में मिला सामान

यूपी के गोरखपुर में उसका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी वर्तमान में पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर पदस्थ है।

परिजनों को बताया था

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं। रायपुर पहुंचने के बाद उन्हें लेने आने के लिए कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रानी रोड कोरबा से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर बनेगा रपटा, उद्योग मंत्री की प्रयासों से मिली 13.44 करोड़ की स्वीकृति

Share on Social Mediaपुराने कोरबा शहर की वर्षो पुरानी जन आकांक्षाओं को मिलेगा मूर्तरूप सर्वमंगला पुल पर यातायात का दबाव होगा कम रायपुर। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के  विशेष प्रयासों से कोरबा शहर के विकास को नई दिशा मिल रही है। […]

You May Like