कॉलेज में सहेलियों के साथ खड़ी युवती को मारी गोली, खुद पर की फायरिंग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

सूरजपुर में प्रेमनगर कॉलेज में एक युवक ने कॉलेज में सहेलियों के साथ खड़ी युवती को गोली मार दी है। युवती पर गोली चलाने के बाद युवक ने कट्टे से खुद पर भी गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ज़िला मुख्यालय से क़रीब 70 कि. मी. दूर स्थित प्रेमनगर कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक ने सहेलियों के साथ खड़ी लड़की पर बंदूक से गोली चला दी। बताया जा रहा कि युवती अपने सहेलियों के साथ कॉलेज में खड़ी थी, तभी संजय भगत नामक युवक आया। वही, लड़कियों से उस लड़के ने कहा कि वे दूर चली जाएं उसे कुछ बात करनी है।
कुछ युवतियां हटी ही थीं अचानक संजय ने कट्टा निकाला और युवती को गोली मार दी। इसके ठीक बाद संजय ने खुद के माथे पर कट्टा रख ट्रिगर दबा दिया, जिससे मौक़े पर ही संजय की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला एक तरफ़ा प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। युवती की हालत नाज़ुक है, पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकोला में 7 करोड़ के पुल निर्माण की स्वीकृति.. क्षेत्र के सरपंचों और पदाधिकारियों ने मंत्री गुरु रुद्र कुमार का जताया आभार

Share on Social Mediaसरपंचों ने कहा- अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों से जनता बेहद खुश रायपुर। गांव को शहर तक बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता को देखते हुए पुल पुलिया और सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022-23 के बजट में विशेष प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में […]

You May Like