बस्तरवासियों को नए साल में बस्तर से दिल्ली की उड़ान सेवा की मिल सकती है सौगात

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बस्तर के इकलौते जगदलपुर एयरपोर्ट (Jagdalpur Airport) से नए साल में दिल्ली (Delhi) की फ्लाइट शुरू हो सकती है. अब तक यहां से रायपुर और हैदराबाद के लिए एलायंस एयर की फ्लाइट संचालित हो रही है और यही कंपनी दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की भी तैयारी में है. कंपनी ने चार चरणों में इसके लिए एक इंटरनल सर्वे करवाया है, इसमें दिल्ली, वाराणसी और इंदौर को प्राथमिकता में रखा गया है. माना जा रहा है कि दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन की सेवा मिल सकती है. इस संबंध में एक प्रस्ताव एलायंस के मुख्यालय को जगदलपुर से भेजा जा चुका है. कागजी कार्रवाई पूरी होते ही साथ इस नए रूट के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी. बता दें कि बस्तर से लंबे वक्त से दिल्ली की कनेक्टिविटी की मांग की जा रही है.

एलायंस पहले से यहां से सफलतापूर्वक अपनी सेवा दे रही है. ऐसे में उसे प्राथमिकता मिलना तय है. हालांकि इसके लिए इंडिगो प्रबंधन भी प्रयासरत है. लेकिन एलायंस फिलहाल इस मामले में आगेे दिख रहा है. एलायंस के स्थानीय प्रबंधन का कहना है कि सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को नई फ्लाइट जगदलपुर आएगी जो रायपुर होते हुए यात्रियों को दिल्ली लेकर जाएगी. शुरुआत में जैसा रिस्पांस मिलेगा उसे देखते हुए फ्लाइट के दिन बढ़ाए जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनकम टैक्स भरने वालों की लगी लॉटरी, अब टैक्स छूट का हुआ ऐलान

Share on Social Mediaसबसे ज्‍यादा इनकम टैक्‍स सैलरीड क्‍लॉस की तरफ से द‍िया जाता है. प‍िछले फाइनेंश‍ियल ईयर में इसमें जबरदस्‍त ग्रोथ दर्ज की गई है. सैलरीड क्‍लॉस की तरफ से लंबे समय से इनकम टैक्‍स स्‍लैब चेंज करने की मांग की जा रही है. अगर आप भी हर साल […]