छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: कोंडागांव में पेंशन के लिए घूस लेते बाबू गिरफ्तार

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

कोंडागांव-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अलग-अलग जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है. कोंडागांव में जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया है. कोंडागांव के बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की मांग की थी. थकहार कर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर कमिश्नर और बाबू भी गिरफ्तार

दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई. यहां एसीबी की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दफ्तर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़चिरौली में मुठभेड़ : 3 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, सर्चिंग जारी

Share on Social Mediaपखांजूर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में गढ़चिरौली जिले के भमरागढ़ जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान C-60 बल का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल है, […]

You May Like