आज शाह से मिलेंगे CM Bhupesh Baghel: नक्सली समस्या पर केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक; ACS गृह और DGP भी साथ रहेंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

CM Bhupesh Baghel News

छत्तीसगढ़ के CM Bhupesh Baghel बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रस्तावित इस बैठक में नक्सली समस्या, प्रभावित क्षेत्रों के विकास आदि मुद्दों से जुड़े नीतिगत मसलों पर बातचीत होनी है। इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी शामिल होने वाले हैं।

cm bhupesh baghel

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जाएंगे। बताया जा रहा है, अमित शाह के साथ बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों और नक्सल प्रभावित जिलों के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात होनी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा भी इस बैठक का प्रमुख विषय संभावित है। इससे पहले जनवरी 2020 में रायपुर में हुए मध्य क्षेत्रीय परिषद की 22वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री की विस्तृत चर्चा हुई थी। नवंबर 2020 में मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात की थी।

पिछले साल रायपुर आए थे शाह
पिछले साल अप्रैल में बीजापुर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए नक्सली हमले में 23 जवानों की शहादत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने रायपुर में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। जवानों का हौसला बढ़ाने वे बीजापुर के बासागुड़ा कैंप पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली सरकार के वादे खोखले: स्कूलों ने बढ़ाई मनमाना फीस, पैरेंट्स कर रहे अनोखे तरीके से प्रदर्शन

Share on Social Mediaदिल्ली/रायपुर। दिल्ली सरकार के वादे एक बार फिर खोखले साबित हो रहे है। सरकार ने स्कूलों के फीस को नियंत्रण रखने की बात कही थी, लेकिन अब मनमाना फीस बढ़ा दिया गया है। इस वजह से पैरेंट्स भी प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए है।द्वारका दिल्ली […]

You May Like