कृषि मंडी अधिकारी पर महिला ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 32 Second

कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया, जहां उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि राहुल साहू कटघोरा कृषि मंडी में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसने महिला से दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि दोनों की इसी माह शादी होने वाली थी, लेकिन इसी बीच राहुल साहू ने शादी से साफ इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुकानों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई, भाजपा विधायक भी लगा चुके हैं गुहार

Share on Social Mediaजगदलपुर। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में शराब की अवैध बिक्री का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस विधानसभा के विधायक विनायक गोयल की लगातार शिकायत के बावजूद क्षेत्र के लौंहडीगुड़ा, बस्तानार और तोकापाल ब्लॉक में लगातार छोटे-छोटे किराने दुकानों और ढाबा में खुलेआम शराब […]

You May Like