धरी की धरी रह गई समिति में एक्सपायरी धान को खपाने की कोशिश, लोगों ने किया व्यापारियों की करतूत का पर्दाफाश

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 10 Second

अंबिकापुर। एक्सपायरी धान (बीज) को मंडी में खपाने की व्यापारियों की कोशिश जागरूक लोगों की सतर्कता से धरी की धरी रह गई. मामले में सुभाषनगर स्कूल पारा निवासी केशव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं. पूरा मामला गांधीनगर वार्ड नंबर 2 का है, जहां सिलफिली धान समिति में करीब 3 लाख 72 हजार रुपए कीमत की 300 बोरी एक्सपायरी धान बेचने की साजिश रची जा रही थी. बीज भंडार गृह के संचालक प्लास्टिक पैकेट फाड़कर बोरे में भर रहे थे, वहीं पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही कर 300 बोरी धान जब्त किया है. मामले की जांच जारी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड: सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट के फिर से ट्रायल शुरू करने के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इसके पहले मार्च 2025 में सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर […]

You May Like