बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम आंधी-तूफान से 90 फीट ऊंचा अति उच्चदाब (EHT) टावर गिरने से 70 गांव में बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी में कोटा, बेलगहना, केंदा, टेंगनमाड़ा सब स्टेशन में आने वाले ग्रामीण बिजली बंद होने के कारण पीने के पानी के लिए तरसते रहे। किसी ने हैंडपंप तो किसी ने कुंआ से पानी निकालकर काम चलाया। वहीं, चिलचिलाती धूप में ग्रामीणों को नहाने के लिए नदी, तालाब की ओर रुख करना पड़ा। हालांकि, पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अफसर 24 घंटे के भीतर नया टावर खड़ा करने का दावा करते रहे।
समुद्र मंथन के लिए भगवान ने कच्छप का स्वरूप धारण किया : राजेश्री महन्त
Sun May 15 , 2022
Share on Social Mediaकूर्म प्रकटोत्सव पर की गई विशेष पूजा अर्चना समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों से संसार सुखी हुआ। धर्म शास्त्रों के अनुसार संसार की रक्षा के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने 24 अवतार धारण किए। इनमें से प्रथम अवतार मत्स्य, द्वितीय कच्छप, तृतीय वराह और […]
