दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की भीषण टक्कर 4 घायल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

धमतरी। स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। भखारा रोड पर देमार के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रक की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर सड़क जाम कर दिया।

मंगलवार सुबह लगभग 9.30 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब पखांजुर निवासी कार से रायपुर से धमतरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धमतरी से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से देमार के पास उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम-3 के गणेश पटेल, मिथलेश ध्रुव ने तत्परता दिखाते हुए वरदान एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस चालक शिवा प्रधान की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्ट्रेट में जहर पीने वाले होमगार्ड की हालत गंभीर

Share on Social Mediaकोरबा। बर्खास्त किए जाने से व्यथित होकर कलेक्ट्रेट में आत्महत्या की कोशिश करने वाले एक नगर सैनिक (होमगार्ड) संतोष पटेल को गहन उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नाराज सहकर्मी नगर सैनिक मंगलवार को काम बंद कर धरने पर बैठ गए […]

You May Like