रायपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। नेशनल हाईवे-53 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता मंगलू जलक्षत्री और उनका 6 वर्षीय मासूम बेटा तिलक जलक्षत्री शामिल हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का किया औचक निरीक्षण

Share on Social Mediaमंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, […]

You May Like