गौवंश की जान से खिलवाड़: गौठान के करीब खुले में फेके गए एक्पायर्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स, पशु प्रेमियों ने जताया आक्रोश

rashtra path
Share on Social Media

तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. नगर के गौठान क्षेत्र के समीप खुले मैदान में भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुके सॉफ्ट ड्रिंक के छोटे-छोटे पैकेट असुरक्षित ढंग से फेंक दिए गए हैं, जिससे क्षेत्र में रहने वाले गौवंश की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. यह मामला न केवल पशु सुरक्षा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है.स्थानीय लोगों ने बताया कि गौठान के आसपास खुले में पड़े इन सॉफ्ट ड्रिंक पैकेटों को गाय और बछड़े खा रहे हैं. एक्सपायरी और केमिकल युक्त सामग्री पशुओं के पाचन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने, बीमार पड़ने या मृत्यु तक की आशंका बनी हुई है. पशु प्रेमियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

पर्यावरण नियमों का खुला उल्लंघन

जानकारी के अनुसार, यह एक्सपायरी माल न तो कंपनी को लौटाया गया और न ही तय नियमों के तहत नष्ट किया गया. खुले स्थान पर खाद्य एवं पेय पदार्थों का इस तरह फेंका जाना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सीधा उल्लंघन है. इससे जमीन, जल और आसपास के पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है. हैरत की बात यह है कि नगर पालिका के कर्मचारी प्रतिदिन इसी स्थान पर शहर का कचरा डंप करने पहुंचते हैं, इसके बावजूद इस गंभीर स्थिति पर किसी भी तरह की निगरानी या कार्रवाई नहीं की गई. इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारभाठा धान संग्रहण केंद्र पहुंचे अमित जोगी को नहीं मिला एक भी चूहा, लगाया यह गंभीर आरोप,

Share on Social Mediaरायपुर। कबीरधाम जिले के संग्रहण केंद्रों में रखे 7 करोड़ के धान को चूहों के चट कर जाने की खबरों के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जोगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू की है. इस कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी कबीरधाम जिले के […]