मां महामाया मंदिर परिसर में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

rashtra path
Share on Social Media

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए वर्ष के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह आग भक्तों की लापरवाही के चलते लगी, जो मन्नत के लिए बांधे गए धागों और चुनरी से फैल गई। समय रहते आग आग पर काबू पाने से बड़ी घटना टल गई। नए वर्ष के मौके पर सुबह से ही मां महामाया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

KBC 17 : बीजापुर में तैनात CRPF निरीक्षक बिप्लव ने जीते एक करोड़, चंद सेकंड में सवाल का दिया जवाब, अमिताभ बच्चन और दर्शक रह गए हैरान

Share on Social Mediaबीजापुर. अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब दिया, जिससे […]

You May Like