बिलासपुर: बैट चोरी विवाद पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने पहुंच की शिकायत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर. हरदी सिरगिट्टी निवासी दो पक्षों के बीच बैट चोरी के विवाद में मारपीट हो गई. मारपीट में घायल दोनों पक्षों ने सिरगिट्टी थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार हरदी निवासी रोहित पिता ओमप्रकाश साहू (18) रविवार शाम 5 बजे घर में था.

इस दौरान मनीष साहू, आकाश साहू व अमन साहू पहुंचे. तीनों ने किशन साहू का बैट चोरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे. रोहित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे घर से खींचते हुए बाहर आंगन में लाए व मारपीट कर घायल कर दिया. बेटे का साथ मारपीट होता देख त्रिवेणी साहू बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने त्रिवेणी साहू पर आकाश साहू ऊर्फ मोनू ने लोहे के राड से हमला कर दिया. दूसरे पक्ष से हरदी निवासी आकाश पिता जागेश्वर साहू (24) ने अपनी शिकायत में बताया कि रोहित साहू ने भाई रंजीत साहू के साथ बैट चोरी का आरोप लगाते हुए गाली गलौज किया है. मारपीट होता देख मनीष साहू व परदेशी साहू बीच बचाव करने पहुंचे तो रोहित साहू और उसके पिता दाऊराम साहू ने मारपीट कर घायल कर दिया. सिरगिट्टी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

छत्तीसगढ़: स्कूटी में शराब रख कर परिवहन करता कोचिया गिरफ्तार

Share on Social Mediaबिलासपुर. बार से शराब खरीद कर अवैध बिक्री करने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस 5 बीयर व 11 नग अंग्रेजी शराब के बॉटल बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप […]

You May Like