कोरबा जिले की दो सिंचाई योजना के लिए 6.33 करोड़ रुपयें से अधिक राशि स्वीकृत

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई योजनाओं के स्वीकृत कार्यों कोरबा जिले के विकासखण्ड-करतला के अंतर्गत नवापारा जलाशय योजना के शीर्ष एवं नहर के जीर्णोधार कार्य हेतु 2 करोड़ 99 लाख 9 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इस योजना के अंतर्गत रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 223 हेक्टेयर में 67 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 17 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 340 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित हैं। विकासखण्ड-कटघोरा के अंतर्गत सलिहानाला पर कोलिहामुड़ा एनीकट कार्य हेतु 3 करोड़ 34 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। योजना से भू-जल सवंर्धन, निस्तारी जल तथा 60 हेक्टेयर खरीफ एवं 15 हेक्टेयर रबी की फसलों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभिंयता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

Share on Social Mediaउभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध –श्रीमती राजवाड़े रायपुर । नवा रायपुर मंत्रालय में आज उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उभयलिंगी समुदाय के सशक्तिकरण, अधिकारों की […]

You May Like