टोल प्लाजा संचालक की नहीं थम रही मनमानी : अब ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली, ट्रांसपोर्टरों ने किया हंगामा

rashtra path
Share on Social Media

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में टोल प्लाजा पर एक बार फिर टोल संचालक की मनमानी सामने आई है। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ट्रकों को रोककर ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की। इसे लेकर ट्रांसपोर्टरों और टोल कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर ट्रकों से ओवरलोडिंग का हवाला देकर प्रति वाहन करीब 800 रुपये नगद की मांग की जा रही थी। जब ट्रांसपोर्टरों ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। नाराज ट्रांसपोर्टरों ने अपनी सभी गाड़ियों को टोल प्लाजा के सामने खड़ा कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लंबा जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि दो दिन पूर्व भी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने सड़क पर खंभा गाड़कर रास्ता बाधित कर दिया गया था, ताकि लोग मजबूरन टोल प्लाजा से होकर ही गुजरे।

2 जनवरी तक का था समझौता

टोल प्लाजा के संचालक ओर ट्रांसपोर्टर्स के बीच ओवरलोड गाड़ियों को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसके तहत 2 जनवरी तक ओवरलोडिंग के नाम पर शुल्क पहले से तय था या कहे कि दिया जा चुका था, मगर टोल संचालक ने सप्ताहभर पूर्व ही गाड़ियों से वसूली शुरू कर दी। इसके चलते ट्रांसपोर्टर्स नाराज हो गए और टोल प्लाजा पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकर संक्रांति से पहले प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग को लेकर प्रशासन सख्त

Share on Social Mediaरायपुर। मकर संक्रांति के त्योहार नजदीक आते ही प्रशासन ने शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने आज शहर के सदर बाजार, […]

You May Like